BHILWARA

कालिका पेट्रोलिंग कमांडो की प्राथमिकता,महिलाओं की सुरक्षा, बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक



भीलवाड़ा। आमतौर पर पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने में व्यस्त रहती है, लेकिन थाना प्रतापनगर की कालिका पेट्रोलिंग टीम महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सराहनीय कार्य कर रही है।

इस टीम में तैनात महिला कांस्टेबल सुशीला चौधरी अपनी टीम के साथ प्रतिदिन शहर के विभिन्न बालिका स्कूलों और महिला कॉलेजों में पहुंचकर जागरूकता अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में बापू नगर स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा उपायों एवं आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को राजकॉम सिटीजन ऐप के उपयोग की जानकारी भी दी गई। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए, जिनमें

* महिला हेल्पलाइन: 112
* गरिमा हेल्पलाइन
* चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
* महिला सहायता नंबर: 1090
* साइबर हेल्पलाइन: 1930

छात्राओं को बताया गया कि इन नंबरों की मदद से तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।

टीम ने आत्मसुरक्षा और कानूनी जागरूकता को सुरक्षा की पहली सीढ़ी बताते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में कालिका पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान करती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!