भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने नई दिल्ली में रेलवे कमेटी की मीटिंग में पत्र के माध्यम से बताया कि भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र के गुलाबपुरा में शहर के बीच बने रेलवे अंडर ब्रिज जो बिना तकनीकी व व्यवहार कुशलता के हिसाब से मैं ना बना होकर जिसमे वर्ष भर पानी भरा रहता है । फिसलन भी बनी रहती है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है । जिसके गुलाबपुरावासियों की जिंदगी वह व्यापार को बाधित कर रहा है।। अतः गुलाबपुरा को शहर में एक नया रेलवे अंडर ब्रिज मिले ।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि गुलाबपुरा निवासियों ने सांसद दामोदर अग्रवाल को गुलाबपुरा शहर में एक नई रेलवे अंडर ब्रिज की आवश्यकता से अवगत करवाया व बताया कि गणेश मंदिर बस स्टैंड के पास गुजरने वाली रेलवे लाइन पर एक नया रेलवे अंडर ब्रिज बनता है तो जनता को काफी सुविधा होगी।। इस पर सांसद दामोदर अग्रवाल ने संज्ञान लेते हुए दिल्ली में रेलवे कमेटी की मीटिंग में गुलाबपुरावासियों की इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाया।
सांसद अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने कमेटी मीटिंग में रेल्वे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार को पत्र के माध्यम से गुलाबपुरा गणेश मंदिर बस स्टैंड के पास गुजरने वाली रेलवे लाइन पर एक नए अंडर ब्रिज की निर्माण हेतु निर्माण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करने की मांग रखी।
सांसद अग्रवाल ने आशा व्यक्त की शीघ्र ही गुलाबपुरा में नए अंडर ब्रिज का काम शुरू हो जाएगा।।
