BHILWARA

*श्री वैश्य चित्तौड़ा महासभा संस्था,राजस्थान द्वारा डाबी चारभुजा जी महाराज मंदिर पर बसंत पंचमी पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम*


बिजौलिया । श्री वैश्य चित्तौड़ा महासभा संस्था, राजस्थान द्वारा प्रतिवर्ष डाबी चारभुजा मंदिर पर बसंत पंचमी के पावन पर्व पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी बसंत पंचमी के दिन प्रातःकाल ठाकुर जी का श्रृंगार किया जाएगा, उसके बाद भव्य कलश यात्रा का आयोजन विभिन्न मार्गो से होते हुए चारभुजा मंदिर डाबी पहुंचेगी उसके बाद महाआरती फिर महापप्रसादी का आयोजन  होगा ।

राजस्थान  से गणमान्य समाज बंधु  आएगे । महासभा संस्था  के अध्यक्ष मुकेश चित्तौडा(नापायत) महासचिव मथुरेश चित्तौडा (पटपडा वाला)कोटा एंव  कोषाध्यक्ष योगेश चित्तौड़ा (नमाना) पदाधिकारीगण  कार्यक्रम  मे शिरकत करेगे ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आज ही चित्तौड़ा समाज  के महासभा के संस्था के पदाधिकारी आज ही चारभुजा मंदिर डाबी पहुंच गए हैं और कल के कार्यक्रम का जायजा लिया जा रहा है ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!