BHILWARA

77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न


सलावटिया : विकास जैन
ग्राम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

[metaslider id=”6448″]



कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशप्रेम पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया

[metaslider id=”6401″]



समारोह में विद्यार्थियों द्वारा अनुशासित परेड का आयोजन किया गया, जिसमें परेड दलों ने मंचासीन अतिथियों को सलामी दी।



समारोह की मुख्य अतिथि प्रशासक ऐजन देवी भील ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस अवसर पर उपसरपंच वीरेंद्र धाकड़, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



इसी क्रम में चांद जी की खेड़ी ग्राम में प्रशासक मोहनलाल धाकड़ द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में भी छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!