BHILWARA

बिजौलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा 89वें केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण


बिजौलिया।
भारतीय जनता पार्टी मण्डल केंद्र बिजौलिया पर मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र बंजारा के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष धर्म पंवार के निवास पर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत 89वें केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखा गया।

[metaslider id=”6401″]



इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र बंजारा ने बजट को आमजन के हित में समर्पित बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत की मजबूत नींव रखेगा। उन्होंने कहा कि बजट में कैंसर व शुगर की दवाइयों को सस्ता करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास निर्माण तथा खनिज कॉरिडोर जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जो देश के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे।

[metaslider id=”6448″]



कार्यक्रम में पूर्व पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र राजोरा, जिला परिषद प्रत्याशी बिट्ठल तिवारी, कमलेश कोली, चेतन पंवार, पुरुषोत्तम महावार, मुकेश सिंह, धर्मराज खटीक, राजू अहीर, अमित जैन, निलेश चित्तौड़ा सहित कई भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button