BHILWARA

भीड़ जुटाकर कानून व्यवस्था खराब करने की कोशिश नाकाम, 21 वाहन जब्त

पुर । असामाजिक तत्वों की भीड़ जुटाकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीड़ को तीतर बितर कर 21 वाहन जब्त किए है। पुलिस में बताया की 17 जुलाई को हिस्ट्रीशीटर गोपाल गुर्जर द्वारा कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया ।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया और बिना नंबर प्लेट व काली फिल्म लगे 11 चौपहिया व 10 दोपहिया वाहन जब्त किए। कार्रवाई वृत्ताधिकारी श्याम सुंदर विश्नोई व थानाधिकारी पुष्पा कसोटिया के नेतृत्व में की गई।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!