BHILWARA

तीसरे प्रयास में सफलता सरदार नगर के प्रियेश पारीक बने RAS अधिकारी



*फोकस भीलवाड़ा न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आर.ए.एस.) परीक्षा 2024 के घोषित परिणामों में सरदार नगर के होनहार युवा प्रियेश पारीक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 527वीं रैंक हासिल की है। प्रियेश ने इंटरव्यू के अपने तीसरे प्रयास में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्रियेश की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार में बड़े पापा भंवर लाल जोशी, महावीर जोशी, पिता पुरुषोत्तम जोशी, माता पारस जोशी सहित सभी सदस्य इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
मित्रगणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने प्रियेश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रियेश की यह सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
प्रियेश पारीक की यह उपलब्धि सरदार नगर सहित पूरे भीलवाड़ा जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!