BHILWARA

आशा चेतना व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत साक्षरता शिविर आयोजित



बिजौलिया (नरेश धाकड़)। तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सबा परवीन कागजी के निर्देश पर सोमवार को दो स्थानों पर साक्षरता शिविर आयोजित किए गए।

[metaslider id=”6448″]


थड़ोदा नरेगा परिसर में आयोजित आशा चेतना अभियान के तहत साक्षरता शिविर में रामबाबू माथुर एवं सुनीता नायक ने महिलाओं को मातृ स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा एवं उनके कानूनी अधिकारों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिविर में मांगी देवी, कमली देवी, माया देवी, पीपा देवी, बदाम देवी, मिश्रा देवी, सीता देवी, मंजू देवी, सुशीला देवी, विमला देवी, लीला रेगर, कांटा रेगर, कांता धाकड़, गीता, संपत्ति, संतोष धाकड़ सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।



इसी क्रम में छोटी बिजोलिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अंजली नायक एवं गोपाललाल परासर ने विद्यार्थियों को बाल विवाह से होने वाली सामाजिक व शारीरिक हानियों के बारे में जानकारी दी तथा बाल विवाह की कानूनी आयु के बारे में बताया।

साथ ही विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि वे न तो बाल विवाह करेंगे और न ही होने देंगे।

कार्यक्रम में राकेशकुमार वर्मा, कैलाशचंद्र मीणा, सुमन पांचाल, ममता धाकड़, ज्योति सोनी, संजय मीणा सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button