BHILWARA

रोडवेज बस स्टैंड पर दुकान से चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम , दो गैस सिलेंडर और किराना सामान ले उड़े


बिजौलिया। कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड स्थित श्याम रेस्टोरेंट में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रेस्टोरेंट संचालक श्याम पाराशर पुत्र ओमप्रकाश पाराशर निवासी राणाजी का गुढ़ा ने मामले की रिपोर्ट थाने में दी है।


पाराशर ने बताया कि वह रोज की तरह 11 नवंबर की रात करीब 8 बजे होटल बंद कर ताला लगाकर घर चला गया था, लेकिन देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने होटल का ताला तोड़ दिया। चोरों ने दो गैस सिलेंडर और किराने का सामान चुरा लिया। सुबह घटना का पता चलने पर आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मामले की सूचना बिजौलिया थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button