भीलवाड़ा सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदला

BHILWARA
Spread the love



अमन ठठेरा

भीलवाड़ा। जिले में पढ़ रही प्रचंड गर्मी को देखते हुए जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने भीलवाड़ा जिले की सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू द्वारा जारी आदेश में बताए गया की मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जिले में तापमान में वृद्धि से प्रचंड गर्मी और हिटवेव के मौसम को देखते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अरूणा गारू से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार जिले के कक्षा प्री प्राइमरी से कक्षा आठवीं तक के समस्त राजकीय और गैर राजकीय विद्यालयों प्रारंभिक तथा माध्यमिक में 27 अप्रैल से इस सत्र के समापन तक अर्थात 16 में तक तक विद्यालयों का समय प्रातः 7:30 बजे से 11:30 तक किया जाता है और कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ का संचालित परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। ‌