BHILWARA

नाबालिग से बातचीत के बहाने सोने के आभूषण छीने , मामला दर्ज


बिजौलिया। कस्बे में सर्राफा व्यवसायी के नाबालिग पुत्र से जबरन सोने के आभूषण छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित कपिल स्वर्णकार द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि करीब तीन माह पूर्व सुबह के समय पीड़ित का 16 वर्षीय पुत्र घर से सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर दुकान जा रहा था। रास्ते में परिचित युवकों ने उसे रोककर पहले बातचीत के बहाने जानकारी ली और फिर लालच में आकर जबरन बैग छीन लिया। आरोप है कि बैग से लगभग 35 ग्राम सोने का हार, 30 ग्राम सोने के कान के झेले और 6 ग्राम सोने के टोप्स जबरन निकाल लिए गए।



घटना के दौरान नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे वह डर गया और काफी समय तक किसी को इसकी जानकारी नहीं दे सका। बाद में मित्र को बताने पर परिजनों को घटना का पता चला। पीड़ित का आरोप है कि मामले में आपसी मिलीभगत से आभूषणों को खुर्द-बुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई नरेश कुमार कर रहे है ।  पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आभूषणों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!