BHILWARA

अवैध शराब के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार



बिजौलिया । क्षेत्र में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई के दौरान हरिराम पुत्र रूपा भील निवासी डोरा, थाना तालेड़ा तथा शिशपाल पुत्र छगन अहीर निवासी तिलस्वा को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!