Bhilwara News

फूलियाकलां पुलिस ने 7 दिन में खोला देवनारायण मंदिर चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

रुपपुरा निवासी 26 वर्षीय युवक पकड़ा, करीब एक लाख रुपए कीमत के चांदी के 7 छत्र बरामद

शाहपुरा -मूलचन्द पेसवानी
जिले के फूलियाकलां थाना क्षेत्र में देवनारायण मंदिर से चांदी के सात छत्र चोरी होने के मामले में पुलिस ने वारदात के सात दिन के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के सातों छत्र बरामद कर लिए हैं। बरामद छत्रों की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा हो गया।
फूलियाकलां थानाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सरसुंदा चैराहे के समीप स्थित देवनारायण मंदिर में 7 अक्टूबर को चोरी की वारदात हुई थी। मामले में पुलिस ने रुपपुरा निवासी छोटूलाल गुर्जर (26) पुत्र गोपाल गुर्जर को गिरफ्तार किया है।
पुजारी की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ था मामला
पुलिस के अनुसार, कनेछनकलां निवासी नानालाल गुर्जर (65) पुत्र छोटूलाल गुर्जर ने 7 अक्टूबर को फूलियाकलां थाने में रिपोर्ट दी थी। उन्होंने बताया कि वे सरसुंदा चैराहे के पास स्थित देवनारायण मंदिर में प

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!