Bhilwara News

मन्नत पूरी होने पर 600 किलोमीटर पैदल चलकर चंवरा के बालाजी पहुंचे भक्त सोहनलाल गाडरी

बड़लियास (रोशन वैष्णव)।
आस्था और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जब हरियाणा के रेवाड़ी गांव से सोहनलाल गाडरी अपनी मन्नत पूरी होने पर करीब 600 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर भीलवाड़ा जिले के बड़लियास स्थित प्रसिद्ध चंवरा के बालाजी धाम पहुंचे। बालाजी महाराज के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास के साथ उन्होंने यह लंबी पैदल यात्रा पूरी की और मंदिर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए।
सोहनलाल गाडरी के चंवरा के बालाजी धाम पहुंचने पर मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भक्तों में उत्साह देखने को मिला। इतनी लंबी दूरी पैदल तय कर बालाजी महाराज के दर्शन करने पहुंचे सोहनलाल गाडरी की आस्था क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
चंवरा के बालाजी धाम में दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। सोहनलाल गाडरी की यह पैदल यात्रा बालाजी महाराज के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा और विश्वास को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!