पंचायतीराज चुनाव : बिजोलिया में कल प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला, नामांकन प्रक्रिया की देंगे जानकारी

पंचायत समिति सभागार में दोपहर 3:30 बजे होगा आयोजन, संभावित प्रत्याशियों और मीडिया को किया आमंत्रित
बिजौलियां।
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत संभावित पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंच प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए शनिवार को प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला दोपहर 3:30 बजे पंचायत समिति सभागार में होगी।
रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी सी.एल. शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में संभावित प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया, निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों और आवश्यक नियमों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर (बीएलएमटी) प्रशिक्षण देंगे।
कार्यशाला में पंचायत समिति क्षेत्र के संभावित प्रत्याशियों, समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने की अपील की गई है।



