BHILWARA

आकोला में तेज बारिश से बाड़े की दीवार ढही, तीन गाय व एक भैंस की मौत, दो मवेशी घायल

– जसवंत पारीक, आकोला

आकोला कस्बे में शनिवार को तेज बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। कस्बे में स्थित एक निजी बाड़े की करीब 50 फीट लंबी पक्की दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आकर तीन गाय और एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बाड़े में मौजूद अन्य मवेशी — एक गाय और एक भैंस भी मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से गंभीर अवस्था में जीवित बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए रेस्क्यू कार्य शुरू किया। ग्रामीणों के अथक प्रयासों से घायल मवेशियों को समय रहते बाहर निकालकर उपचार के लिए भिजवाया गया।

वहीं, सूचना मिलते ही बडलियास थाना प्रभारी जेठालाल, बीट प्रभारी बजरंग लाल सेन, राजेन्द्र कुमार सहित पुलिस जाप्ता, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एनिमेश भीरानिया और स्थानीय पटवारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लेकर मौका पर्चा तैयार किया।

प्रशासन की ओर से पीड़ित मवेशी मालिक को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने इस हादसे को लेकर गहरी चिंता जताते हुए प्रशासन से स्थानीय ढांचों की नियमित जांच और सुरक्षा उपायों की मांग की है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button