बड़लियास ( रोशन वैष्णव)
बड़लियास ग्राम पुणों की झोपड़िया में आज शनिवार से श्री श्री 1008 श्री खेड़िया का देवनारायण भगवान मूर्ति प्रतिष्ठा एवं द्वि-दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने बताया कि 23 मई से 24 मई 2026 तक चलने वाले इस धार्मिक महोत्सव में आज सुबह जल यात्रा निकाली गई जो कस्बे के मुख्य मुख्य मार्ग से गुजरती हुई देवनारायण मंदिर पहुंची वह विभिन्न वैदिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के प्रथम दिन गणपति स्थापना, जल यात्रा एवं अग्नि स्थापना के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।
वहीं रविवार 24 मई को पूजन, हवन, अधिवास क्रम एवं महाअभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इसके बाद प्रातः 5:15 बजे से देवनारायण भगवान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त रहेगा तथा प्रातः 7:15 बजे पूर्णाहुति दी जाएगी। दोपहर 2 बजे से श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है।
इस धार्मिक आयोजन में यज्ञाचार्य पंडित रतन शर्मा, ब्रह्मऋषि डॉ. बद्रीनारायण पंचौली वैदिक पाठशाला के अध्यापक एवं भोपाजी प्रियांशु सुईल पंडित शांतिलाल शर्मा राहुल नागदा, राम नारायण शर्मा, पुजारी रोशन वैष्णव सहित अनेक विद्वान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न करवा रहे हैं।
समस्त ग्रामवासी पुणों की झोपड़िया एवं सुईल परिवार, बड़लियास द्वारा सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
