*मांडल में गुंडागर्दी का तांडव: लेनदेन के विवाद में ठेकेदार उसके भाई ओर श्रमिक पर जानलेवा हमला, CCTV आया सामने*

BHILWARA
Spread the love



*ब्यूरो चीफ पुनित चपलोत*
भीलवाड़ा (मांडल) //  जिले के मांडल थाना क्षेत्र में फैक्ट्री ठेकदार को अपने ही जेसीबी चालक से एडवांस दिए गए रूपए वापस मांगना भारी पड़ गया। दूसरी फैक्ट्री के ठेकदार ने दर्जनों गुंडों के साथ मिलकर ठेकदार और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में फैक्ट्री ठेकदार, उसका भाई और एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  जिन्हें इलाज के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर मांडल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


         घायल ठेकदार भगवान गुर्जर ने बताया कि भगवानपुरा चौराहे पर स्थित ‘रामनिवास मिनरल्स फैक्ट्री में हमारा ठेका है। हमने एक जेसीबी ऑपरेटर को काम के लिए 28 हजार रुपये एडवांस दिए थे। लेकिन जेसीबी ऑपरेटर ने हमारे यहां काम न करके अन्य ठेकदार भंवर लाल गुर्जर की माईंस में काम करना शुरू कर दिया। जब मेरा छोटा भाई रणजीत गुर्जर उस ऑपरेटर से एडवांस रकम वापस मांगने गया, तो भंवर लाल ने उसे धमकाया और उसके साथ हाथापाई की। इसके बाद मैने जब उन्हें  शांतिपूर्वक तरीके से अपने पैसे वापस मांगे और धमकी न देने को कहा तो वो आवेश में आ गया।

इसके बाद कल शुक्रवार रात्रि को भंवर लाल ने अपने बेटे नानू लाल गुर्जर के साथ करीब 20 से 25 गुंडों को बुलाकर मुझे पर मेरे भाई रणजीत और मेरे एक कर्मचारी सोनू सिंह पर लोहे के सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उन्होने मेरी गर्दन पर पैर रखकर बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में मेरे भाई रणजीत का हाथ टूट गया है और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। इसके साथ मुझे और कर्मचारी सोनू को काफी चोट आयी है।