BHILWARA

घायल राजहंस को बचाया।


जसवंत पारीक आकोला

प्रवासी पक्षी राजहंस ग्रे लेग गुज़ को रेस्क्यू कर बचाया ।
जलधारा विकास संस्थान के अध्यक्ष महेश चंद्र नवहाल ने बताया शास्त्रीनगर में महावीर प्रसाद जैन के घर पर समाजसेवी कमला देवी चौधरी ने घायल होकर उड़ नहीं पाने को देख कर  वन विभाग की टीम को सूचित कर रेस्क्यू  किया। राजहंस के पंखों के किनारे पर घाव होने के कारण यह उड़ नहीं पा रहा था।

वन विभाग के अधिकारी सोहनलाल मौके पर पहुंचे एवं राजहंस को रेस्क्यू करके ले गए । ग्रेलेग गूज (राजहंस) प्रवासी पक्षियों की प्रजाति है जो साइबेरिया से उड़ कर आती है। इसकी उड़ने की क्षमता विलक्षण है। यह एवरेस्ट के ऊपर उडता देखा गया है ।

यह पक्षी शाकाहारी है। तालाबों में तैरता है परंतु तालाब से बाहर जाकर उगी हुयी नर्म घास की जडे खाता है ।आसपास के  खेतों में जाकर छोटे-छोटे उगे हुए पौधे उसके पत्ते , जड़ आदि का खाता  है। लाल चोंच व लाल पैरों वाला साइबेरिया का यह पक्षी हमारे यहां आकर हमारी जैव विविधता एवं पर्यावरण को समृद्ध करता है।इस दौरान बालकृष्ण शर्मा
सचिव जलधारा विकास संस्थान भी उपस्थित थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!