*एडवोकेट केदार जागेटिया अध्यक्ष, सुरेश बिरला मंत्री निर्विरोध निर्वाचित*

BHILWARA
Spread the love



श्रीनगर सभा भीलवाड़ा के अधिकांश पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हुआ चुनाव

*भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।* श्रीनगर सभा भीलवाड़ा के चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। सभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री एवं संयुक्त मंत्री पदों पर प्रत्याशियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। जिसमे समाज के वरिष्ठ जन  राधेश्याम चेचानी, कैलाश कोठारी, जगदीश कोगटा, राधेश्याम सोमाणी, अनिल बांगड़, सुरेश कचोलिया, अशोक बाहेती, रमेश राठी सहित विभिन्न अध्यक्ष मंत्री व समाजजनो का सहयोग रहा।  मुख्य चुनाव अधिकारी रतन लाल मंडोवरा की देखरेख में संपन्न हुई प्रक्रिया में समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि चुनाव में अधिकांश पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने से संबंधित पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमे केदार जागेटिया अध्यक्ष, सुरेश बिरला मंत्री, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राठी, सुनील कुमार बियानी, विनय माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष गोपाल नरानीवाल, संगठन मंत्री प्रमोद डाड, संयुक्त मंत्री मनोहर अजमेरा, दिनेश कुमार हेड़ा, रामकृष्ण पोरवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिजीत सारडा व प्रह्लाद नुवाल के बीच मुकाबला होने के कारण मतदान कराया गया जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रह्लाद नुवाल विजय घोषित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया। इसके बाद सभा परिसर में खुशी का माहौल रहा तथा समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाजजनों का आभार जताते हुए कहा कि वे सभा की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक एकता, युवा सहभागिता एवं समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।