BHILWARA

जहाजपुर में ग्राम शिक्षा सशक्तिकरण अभियान का शिविर संपन्न



भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी

जहाजपुर,ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्त्री शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा संचालित ग्राम शिक्षा सशक्तिकरण राजस्थान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय पंडेर की बजरंग वाटिका में एक दिवसीय इंटरव्यू सेशन शिविर का आयोजन किया गया।

इस सिविल में ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र माली ब्लॉक हेड माण्डल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में स्कूल छोड़ चुके ड्रॉप आउट बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्य धारा से जोडना हैं।माली ने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक केंद्र पर 30 बच्चों की टोली बनाई जाएगी जिनके मार्गदर्शन के लिए दो महिला शिक्षा प्रेरकों की नियुक्ति की जाएगी। शिविर के दौरान ब्लॉक हेड द्वारा आवेदकों के दस्तावेजों की जांच की गई तथा साक्षात्कार के माध्यम से उनकी योग्यता का आकलन किया गया।

कार्यक्रम में बनेड़ा ब्लॉक हेड निर्मल गर्ग भीलवाड़ा हेड ममता शर्मा मांडलगढ़ ब्लॉक हेड बुद्धि प्रकाश छीपा सुहाना ब्लॉक हेड दीपिका गर्ग वो जहाजपुर ब्लाक हेड किरण गर्ग सहित क्षेत्र के लगभग 30 गांव से आई महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम का समापन क्षेत्र के प्रसिद्ध कवि योगेश योगिराज के बालगीतों व बाल कविताओं से हुआ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button