प्रदेश की खुशहाली और उत्तम वर्षा की कामना, सिंगोली श्याम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

BHILWARA
Spread the love



विधायक गोपाल खंडेलवाल ने की पूजा, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण

मांडलगढ़। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं अनुकूल वर्षा की मंगलकामना को लेकर राजकीय आत्मनिर्भर श्री सिंगोली श्याम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने भगवान श्री श्याम प्रभु के श्रीचरणों में प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, किसान कल्याण और जनकल्याण की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की।



कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, निवर्तमान उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम अहीर, नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर, नंदराय मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत, बिजोलिया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।