BHILWARA

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जिला कलक्टर ने लिया जायजा

जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वाधीनता दिवस

जिला कलेक्टर ने परेड व सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन का किया निरीक्षण , समस्त तैयारियो को अंतिम रूप देने के दिए अंतिम निर्देश


भीलवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ गरिमा पूर्वक रूप से मनाया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के लिए पुलिस लाइन मैदान में बुधवार को जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने समुचित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इससे पूर्व प्रातः रिहर्सल के दौरान जिला कलक्टर ने परेड की सलामी ली।


इसके पश्चात अंतिम रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया तथा जरूरी सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड आदि ने भाग लिया। ये सभी प्लाटूने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में भाग लेगी। समारोह की तैयारियों के संबंध में अंतिम रूप देने के लिए जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। जिला कलक्टर ने माइक सिस्टम को भी चेक कराने, ग्राउंड पर अतिथिगणों, आमंत्रित अतिथियों, स्वतंत्रता सेनानी व अन्य लोगों की बैठक व्यवस्था के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन तथा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पूर्व अभ्यास किया गया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम व छाया हेतु टेंट व पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



इस दौरान एडीएम प्रशासन श्री ओपी मेहरा , एडीएम शहर श्रीमति प्रतिभा देवटिया , यूआईटी सचिव श्री ललित गोयल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पारस जैन एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!