जसवंत पारीक आकोला।
निकटवर्ती होलीरड़ा गांव में चल रहे नव दिवसीय सप्तकुंडीय महायज्ञ में शनिवार को पांचवे दिन राम रक्षा स्तोत्र हवन में पैंतालीस हजार आहुतियां लगाई गई। पंडित गोपाल भट्ट ने बताया कि यज्ञ में
प्रातः 7.15 स्थापित देवता पुजन किया गया इसके बाद 11.15 बजे स्थापित देवता हवन,
2.15 बाजे पुरुसुक्त हवन (तेजाजी महाराज) रामरक्षा स्तोत्र हवन,
3.15 बजे नुतन सुर्ति घृतादिवास किया गया।
इसके बाद 5.15 बजे महाआरती की गई। वहीं यज्ञ में ग्रामीणों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया जा रहा हे। प्रतिदिन रात को मेले का आयोजन किया जा रहा हे जिसमें क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण भाग ले रहे हे । वहीं शनिवार रात को विशाल भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।
