BHILWARA

बच्चों की कल्पना और संवेदना को मंच देना समाज की सबसे बड़ी सेवा है : पुष्पा गोखरू


संगिनी जेएसजी भीलवाड़ा मेन द्वारा संगिनी स्टोरी फेस्ट का सफल आयोजन

*भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)* सेवा सप्ताह के अंतर्गत संगिनी जेएसजी  भीलवाड़ा मेन द्वारा 12 अगस्त को संगिनी स्टोरी फेस्ट “थोड़ा बादल, थोड़ा पानी एक कहानी बच्चों की ज़ुबानी” का भव्य आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, वार्ड नं. 5, चारभुजा मंदिर के पीछे, दांथल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय परिसर बच्चों की कहानियों और उत्साह से गूँज उठा। बच्चों की मुस्कान और उनकी कहानियों की गूंज ने इस दिन को अविस्मरणीय बना। अध्यक्षा पुष्पा गोखरू ने अपने संबोधन में कहा की “बच्चों की कल्पना और संवेदना को मंच देना समाज की सबसे बड़ी सेवा है। मन में आने वाले विचारों को निडर होकर व्यक्त करें और कुछ नया करने का प्रयास करें। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों और प्रायोजकों कविता चीपड एवं संगीता चौरड़िया का विशेष आभार व्यक्त किया। कहानी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल मे संगीता चौरड़िया, रजनी बापना रहे। कहानी प्रतियोगिता मे प्रथम कविता वैष्णव, द्वितीय देवकुशन गाडरी, तृतीय नारायण तथा सांत्वना सपना वैष्णव, पूजा जाट, पिंकी जाट, अंजू, पिंकी रही। इस दौरान राखी बनाने की प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी बनाई सुंदर राखियाँ संगिनी बहनों को बाँधकर भाईचारे व स्नेह का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर मनीषा खजांची, शकुन्तला संखला, सोनल मेहता, अरुणा पोखरना, जूली सूर्या की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन चंदा गोस्वामी ने किया। अंत मे प्रिंसिपल आशा मेहता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!