BHILWARA

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में स्थानीय आर्थिक तंत्र से जुड़े रीति रिवाज को मजबूत करने का लिया संकल्प

शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।
बनेड़ा-माताजी का खेड़ा भटेडा चामुण्डा माता के परिसर में राजस्थान भील आदिवासी विकास संस्थान एवं पोषण विचार मंच हुरडा और प्रकृति पोषक विचार मंच बनेड़ा द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम पंचायत समिति सदस्य रामप्रसाद गुर्जर के अध्यक्षता में आयोजन किया गया।


राजस्थान भील आदिवासी विकास संस्थान के पूर्व जिला अध्यक्ष सांवरलाल भील ने बताया कि आदिवासी समाज का प्रकृति के साथ सह अस्तित्व वह आजीविका का सतत् रिश्ता रहा है। मिट्टी पानी वनस्पति बीज के साथ पारंपरिक विकास प्रणालियों के साथ आगे बढ़ता रहा है। हुरडा तहसील के अध्यक्ष गोपाल लाल भील स्थानीय प्रजाति बीज संग्रहण वन्य उत्पादों के साथ स्थानीय उपयोग करते हुए आर्थिक तंत्र से जुड़ी रीति रिवाज हलमा नुता सहयोग को मजबूत बनाकर स्वावलंबन एवं आर्थिक आजादी के बारे में बताया फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी के सुरेश पाराशर ने संविधान प्रदत्त प्रावधानों के साथ आत्म सम्मान को प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत में भागीदारी बढ़ाकर स्थानीय शासन को मजबूत बनाना व शासन में भागीदारी के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों का विकास कर आजीविका संवर्धन के कामों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बनेड़ा, हुरडा, गरटा, झातल, डगास, बंलदरखा, डाबला, ऊर्जा खेड़ा, देवरी, भटेडा, माताजी का खेड़ा आदि गांव के प्रतिनिधि ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कैलाश चंद्र भील, शिवराज भील, गोपाल भील एवं चारागाह भूमि विकास समितियां के साथ कार्यरत सामुदायिक संदर्भ व्यक्तियों की भागीदारी रही कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण भील द्वारा किया गया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!