शक्करगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय बाकरा में पंचायत स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सोजीराम मीणा ने बताया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। योगाभ्यास के दौरान उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करवाए गए तथा नियमित योग को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग से ललितेश सारस्वत, उप प्रशासक सत्यनारायण शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा, शारीरिक शिक्षक बलवंत पारीक, सीएचओ अनीता गुर्जर, एएनएम निर्मला मीणा, आशा सहयोगिनी कांता प्रजापत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
