बड़लियास (रोशन वैष्णव)
बड़लियास वह बरूंदनी क्षेत्र से कुल 9 श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रवाना हुए। यात्रा पर रवाना होने से पूर्व गांव के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों ने यात्रियों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ विदाई दी।
यात्रा पर रवाना होने वालों में मुरली गटयानी, बाबू तेली, शुभम वैष्णव, पंकज कुमार जायसवाल, कालूराम जायसवाल (बडलियास), सतीश जायसवाल (बडलियास), दिनेश जायसवाल (बडलियास), अक्षय सेन (बडलियास) एवं आशीष पारीक (खजुरी) शामिल हैं।
इनमें मुरली गटयानी लगातार 9वीं बार पवित्र अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए हैं, जो गांव के लिए गर्व और आस्था का विषय है।
इस अवसर पर शैतान सिंह शक्तावत, गजेंद्र साहू, शंकर खटीक, श्यामलाल अहीर, श्यामलाल चौधरी, दुर्गालाल गट्टाणी, राजेंद्र लढ़ा, रामराय लढ़ा सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिकों ने सभी यात्रियों को मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए बाबा बर्फानी से सुख-समृद्धि और सकुशल वापसी की प्रार्थना की।
