BHILWARA

₹5 हज़ार का इनामी हिस्ट्रीशीटर ‘किंगसा’ गिरफ्तार, चाकूबाजी के मामले में था फरार

भीलवाड़ा : मंगरोप थाना पुलिस ने ₹5 हज़ार के इनामी एक वांछित हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी कुछ समय पूर्व मारपीट और चाकूबाजी की एक गंभीर वारदात में लिप्त था और घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, 26 जून को मंगरोप निवासी राहुल खटीक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी श्रीराम उर्फ रवि दमामी उर्फ किंगसा, निवासी गहलोतो का मोहल्ला, मंगरोप, ने उसे रास्ते में रोककर पहले मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को वांछित घोषित किया था।

इस वारदात के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹5 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था। वह पहले से ही कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है और क्षेत्र में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के रूप में जाना जाता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया। पूछताछ के दौरान अन्य मामलों की भी जानकारी सामने आने की संभावना है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!