मांडलगढ़ उपखंड अधिकारी स्वाती झा ने अंबेडकर भवन में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया

महावीर सेन
मांडलगढ़ उपखंड अधिकारी स्वाती झा ने अंबेडकर भवन में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया इस दौरान अन्नपूर्णा रसोई में कार्यरत कर्मचारियों के कार्य का निरीक्षण किया और उनसे बातचीत की ,जिसमे रसोई की साफ, सफाई और खाने की गुणवत्ता को सही पाया और उनके व्यवहार से भी संतुष्ट दिखाई दिए।
आपको बतादे की अम्बेडकर भवन में अन्नपूर्णा रसोई के नाम से 1 रुपये में लोगों को स्वाभिमान भोज के नाम से भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

यह सफल संचालन जवाहर फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं
आर एस एम डब्ल्यू के डायरेक्टर रिजु झुनझुनवाला की ओर से गरीबों एवं जरूरतमंद लोगो के लिए एक रुपये में सस्ता, शुद्ध एवं पौष्टिक एवं भरपेट भोजन सम्मान के साथ मिल सके। इसलिए स्वाभिमान भोज के नाम से यह योजना शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में लागू की गई है।
मांडलगढ़ में यह व्यवस्था काफी सराहनीय साबित हो रही है। पिछले चार साल से जवाहर फाउंडेशन द्वारा स्वाभिमान भोज के नाम से सफल संचालन किया जा रहा है।। जिसमे रोटी चावल, दो सब्जी और आचार दिया जा रहा है, जिसका लाभ
सम्मान के साथ गरीब एवं जरूरतमंद लोग ले रहे है।



