BHILWARA

काछोला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ कृष्ण भोग का आयोजन,

( विक्रम सिंह ),,@काछोला

क्षेत्र के काछोला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कृष्ण भोग का आयोजन हुआ
प्रधानाचार्या जेमिनी जाखड़ ने बताया कि विधालय में कृष्ण भोग का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी छात्र छात्राओं को भोजन का आयोजन किया गया
कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि संदीप सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया व कहा कि विद्यार्थियों को छात्र जीवन में शिक्षा के साथ साथ प्रकृति व वातावरण के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए,
इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण बलाई ने कहा कि विधालय में चार कक्षा कक्ष के निर्माण हेतु 56 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी हे जल्द से जल्द निर्माण कार्य चालू हो जाएगा व
विद्यालय में कृष्ण भोग जैसे आयोजनों का उद्देश्य छात्रों को विशेष अवसरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना और उनकी सहभागिता तथा उत्साह को बढ़ाना है। प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड डे मील) के तहत शुरू की गई “श्रीकृष्ण भोग” योजना के अंतर्गत स्कूलों में आमतौर पर हलवा, पूरी, दाल, खीर आदि व्यंजन विद्यार्थियों को परोसे जाते हैं। यह आयोजन आमतौर पर स्कूल स्टाफ, स्थानीय भामाशाह और ग्रामीणों के सहयोग से किया जाता है,
ऐसे आयोजनों में विद्यालय के स्टाफ, बच्चों और आमजन की सक्रिय उपस्थिति देखी जाती है। कार्यक्रम में बच्चे आनंदपूर्वक भोजन करते हैं, और यह उनकी शिक्षा के साथ-साथ पोषण स्तर में भी सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता संदीप सोनी सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण बलाई लादू लाल धाकड़ वासुदेव पालीवाल आदि मौजूद रहे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!