भीलवाड़ा, मूलचन्द पेसवानी
राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा, जयपुर ने संगठन के विस्तार और युवा शक्ति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भीलवाड़ा निवासी राजकुमार डगवाल को युवा शहर जिलाध्यक्ष (जिला भीलवाड़ा) पद पर मनोनीत किया है। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष देवीलाल साहू द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में यह घोषणा की गई।
नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि राजकुमार डगवाल की सामाजिक सेवा, कार्यकुशलता, कठोर परिश्रम, निष्ठा, लगन, सक्रियता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। महासभा ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाज के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने में सफलता मिलेगी।
महासभा ने नवमनोनीत युवा शहर जिलाध्यक्ष से अपेक्षा जताई है कि वे संगठन के नियमों एवं निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही सदस्यता अभियान को गति देते हुए युवाओं, समाजसेवियों एवं मातृशक्ति को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
राजकुमार डगवाल की नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समाजजनों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भीलवाड़ा में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा समाज के उत्थान के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
