BHILWARA

पीएमश्री विद्यालय बाकरा के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण


शक्करगढ़

पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाकरा के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत औद्योगिक भ्रमण पर ले जाया गया विद्यार्थियों ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बूंदी का भ्रमण किया, जहाँ विभिन्न ट्रेड्स के विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कौशल विकास, औद्योगिक प्रशिक्षण तथा सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।
आईटी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा रोजगार के अवसरों के बारे में भी विस्तार से बताया। भ्रमण के लिए विद्यालय से रवाना की गई बस को उप सरपंच  सत्यनारायण शर्मा एवं  दीपक पाराशर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर  कैलाश चंद्र तेली, लालचंद वर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

भ्रमण दल का संचालन प्रधानाचार्य  सोजी राम मीणा, पीएमश्री प्रभारी  रामराज नागर, व्याख्याता रश्मि शर्मा,  राजेश्वरी तिवारी,  भजनलाल वर्मा, रिषित महावर एवं वीटी  आशीष पारीक के निर्देशन में किया गया।
औद्योगिक भ्रमण के साथ विद्यार्थियों ने बूंदी के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक स्थलों का भी अवलोकन किया, जिससे उन्हें तकनीकी के साथ-साथ सांस्कृतिक व ऐतिहासिक ज्ञान भी प्राप्त हुआ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button