BHILWARA

सिंगोली चारभुजा तीर्थ नगरी में श्री श्याम प्रभु का विशेष अभिषेक, फलों के भव्य श्रृंगार ने मोहा मन



बड़लियास (रोशन वैष्णव)
चारभुजा तीर्थ नगरी सिंगोली  श्री श्याम मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान श्री श्याम का विशेष अभिषेक एवं फलों का मनोहारी श्रृंगार किया गया। दिव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और मंदिर परिसर श्याम बाबा के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।
विशेष अभिषेक एवं फलों के श्रृंगार का सौभाग्य सुटेपा सुखवाल (आइसक्रीम, भीलवाड़ा) परिवार को प्राप्त हुआ। रंग-बिरंगे फलों से सुसज्जित श्री श्याम प्रभु के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
मंदिर की व्यवस्थाएं व्यवस्थापक अर्जुन सोलंकी एवं भंडारी सुरेंद्र पाराशर ने संभाली। पुजारी जगदीश पाराशर एवं सांवरमल पाराशर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस अवसर पर पंडित कमलेश शर्मा तथा गांव के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और उन्होंने पूजा-अर्चना में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा सभी ने श्री श्याम प्रभु से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!