BHILWARA

तीन दिन से लापता 16 वर्षीय किशोर, पुलिस जुटी जांच में



काछोला । काछोला थाना क्षेत्र के जलिंद्री स्थित रामपुरिया गांव का 16 वर्षीय किशोर पिछले तीन दिनों से लापता है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार रामपुरिया निवासी शांति देवी पत्नी राजूलाल बलाई ने रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र दिलखुश बलाई (16) 9 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। तीन दिन बीत जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

महिला की रिपोर्ट के बाद काछोला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!