BHILWARA

जूडो खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर कल से पुर में आयोजित

* भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
राज्यस्तरीय ऑपन सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता जूडो संघ टोंक के तत्वाधान मे तथा महिपाल ग्रेवाल ( जूडो महासचिव राजस्थान ) के सानिध्य में होने वाली प्रतियोगिता भाग लेने हेतु भीलवाड़ा जिले के जूडो खिलाड़ियों का चयन गिरीराज चौबे (जिला जूडो अध्यक्ष ) के निर्देशानुसार अच्छे खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया ।
जूडो शिविर संयोजक एवं कोच चेतन चौबे ने बताया कि जूडो दल के राज्यस्तर पर चयनित खिलाड़ीयों का पूर्व प्रशिक्षण शिविर दिनांक 11 से 16 अगस्त को श्रीराम व्यायामशाला जूडो सेन्टर पुर में का रखा गया है तथा इसमें
बालक वर्ग – पंकज खारोल , विष्णु विश्नोई , धर्मेश आचार्य,कन्हैया लाल तेली, शुभम आचार्य, विष्णु कुमार बलाई,राहुल खारोल , चेतन माली, प्रक्षित विश्नोई आदी,
बालिका वर्ग – दिपांशी खोईवाल , वैदिका विश्नोई , आरती आचार्य , निष्ठा विश्नोई, रूपांशी खोईवाल, सलोनी विश्नोई , रिंकु गुर्जर आदी चयनित खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।
जूडो शिविर छात्र प्रभारी – भगवती लाल शर्मा, जगदीश राजोरा तथा
छात्रा प्रभारी संगीता जाट व प्रकाश राजोरा रहेंगे ।
यह सभी चयनित खिलाड़ी होने वाली राज्यस्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता ( टोंक ) में दिनांक 17 अगस्त को भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!