BHILWARA

आसींद में चार बस्तियों में निकली विराट हिंदू सम्मेलन शोभायात्रा , भक्तिमय हुआ नगर


आसींद । विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर श्री राम, देवनारायण, प्रताप, नरसिंह बस्तियों में भव्य शोभायात्रा निकाली । शस्त्र संचालन और कदमताल के साथ अपने शौर्य का मा प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में राजपूती दे और झाकियों का पूर्वाभ्यास किया आदर्श विद्या मंदिर  स्कूल के छात्रों और युवाओं के बैंड दल ने ग अपनी लयबद्ध धुनों से समां बांध दिया।नरसिंह बस्ती में वाहन रैली, घुड़सवार , राजपूति  महिलाओ ने ली हाथों में तलवार, विभिन्न बैंड, डीजे सहित विभिन्न झांकियां निकाल गई। नर्सिंग बस्ती पदाधिकारियों ने बताया कि शोभा यात्रा श्रीमाल वाटिका से निकलकर हॉस्पिटल रोड होते हुए सेन व बस्ती नगर पालिका शिव मंदिर गांधी क चौक बड़ा मंदिर होते हुए श्रीमाल वाटिका में पहुंचकर धर्म सभा में शामिल हुआ।

शोभा यात्रा में बालक, बालिका, छोटे बच्चे हाथों में केसरिया ध्वज लिया
विराट हिन्दू सम्मेलन नाथद्वारा में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति की विशेष सहभागिता , सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में नर्सिंग में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।  नगर की जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं मातृशक्ति की विशेष व उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गरिमा प्रदान की।

[metaslider id=”6401″]

सम्मेलन में आदरणीय पूज्य संत प्रवर, साध्वी जी एवं ओजस्वी वक्ताओं ने अपने प्रेरक उद्बोधनों से समाज को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में जैन सन्त महासती कमलप्रभाजी म.सा. की सुशिष्या सुदर्शन प्रभाजी, लब्धिप्रभाजी, निष्ठा प्रभाजी म.सा., आचार्य श्री महाश्रमण जी कि सुशिष्या शासन श्री साध्वी श्री जसवंती जी की सहयोगी साध्वी श्री ऋषभ प्रभाजी म.सा., अनेकांत प्रभाजी म.सा. , संघ प्रचारक डाक्टर विपिन, रामप्रकाश महाराज, समिति अध्यक्ष भोपाल कोठारी, समिति महिला संयोजिका पूजा कांवड़िया, संयोजक अंकित सोनी के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें हज़ारों नगरवासी परम आनंद के साक्षी व सहभागी बने।

[metaslider id=”6448″]

आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। सम्मेलन की सफलता पर सभी समाज बंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजकों को साधुवाद एवं बधाई दी। मंच संचालन सुनील बड़ौला व प्रेक्षा चौरडिया ने किया

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!