BHILWARA

भाजपा के 7 विधानसभाओं में 15 मंडल अध्यक्षों की घोषणा

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने जिले की सात विधानसभाओं में 15 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भीलवाड़ा विधानसभा में चार, शाहपुरा, मांडल और आसींद विधानसभा में एक – एक, जहाजपुर में चार, मांडलगढ़ एवं सहाड़ा विधानसभा में दो – दो मंडल अध्यक्ष घोषित किए गए है। जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने भीलवाड़ा विधानसभा के सुभाष मंडल में ऋतु शेखर शर्मा, शास्त्री मंडल में रमेश खोईवाल, गणेश मंडल में मुकेश सोनी और प्रताप मंडल में नागेन्द्र सिंह राव को मंडल अध्यक्ष घोषित किया है। इसी प्रकार शाहपुरा विधानसभा के शाहपुरा ग्रामीण मंडल में जीवराज गुर्जर, मांडल विधानसभा के ज्ञानगढ मंडल में लादूलाल गुर्जर, जहाजपुर विधानसभा के जहाजपुर ग्रामीण मंडल में मांगी लाल जैन, गाडोली मंडल में महेन्द्र तिवाड़ी, कोटडी मंडल में प्रहलाद सेन और पारोली मंडल में दुर्गा लाल धाकड़ को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है।

मांडलगढ़ विधानसभा के माण्डलगढ़ ग्रामीण मंडल में श्याम लाल अहीर, महुआ मंडल में बृजमोहन शर्मा, सहाड़ा विधानसभा के सहाड़ा ग्रामीण मंडल में धनसिंह राठौड़, गंगापुर ग्रामीण मंडल में राजेश जाट और आसींद विधानसभा के गुलाबपुरा मंडल में इन्द्रजीत सिंह राठौड़ को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है।

मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करे मंडल अध्यक्ष – मेवाड़ा

मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने निर्देशित किया कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करे और पार्टी की रीति नीति एवं विचारधारा को जन जन तक पहुंचाए। इसी के साथ उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को भी अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!