पंचायत प्रशासन की उदासीनता के चलते,रोपा में कीचड़ गंदगी का आलम

BHILWARA
Spread the love




जहाजपुर,क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोपा में रोड पर कीचड़ एवं बबुल की झाड़ियां फैली हुई है।जिससे वहांन चालको सहित राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया मेंन रोड सहित कस्बे में भी कीचड़ एवं गंदगी का आलम है।ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से कीचड़ एवं रास्ते में आ रहे बबुल के पेड़ हटवाने की मांग की है वही इन दीनों सावन माह होने से कोटड़ी चारभुजा नाथ की पदयात्राएं लगातार यहां से गुजरती है ऐसे में पद यात्रियों को भी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।वही रोड पर आ रही बबुल के पेड़ों की जाडीया लोगों के लिए परेशानी का सबक बनी है।स्थानीय ग्रामीण ने बताया ग्राम पंचायत प्रशासन की उदासीनता के चलते समय पर साफ सफाई नहीं हो पा रही है।लोगों ने ग्राम पंचायत प्रशासन से उक्त समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।