भीलवाड़ा फोकस गजानंद जोशी जहाजपुर,विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान सरकार द्वारा करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास गुरुवार को मंत्री कन्हैया लाल चौधरी(जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग मंत्री विकास विभाग के मुख्य अतिथि में किया गया।सर्वप्रथम बोराणी चौराहा–सेहलादाता रोड का लोकार्पण,नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास,महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बोराणी में डीएमएफटी मद से निर्मित कक्षा कक्ष शिलान्यास,अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण,राजकीय सेहलादाता में डीएमएफटी मद से निर्मित अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण।जहाजपुर अविविनिलि अधिशाषी अभियंता कार्यालय का भूमि पूजन,फल एवं सब्जी मंडी स्थापना कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास।सरसिया में उच्च जलाशय (2000KL) निर्माण एवं पाईप लाईन कार्य का लोकार्पण।पीपलून्द में DMFT मद से पाईप लाईन के कार्य का लोकार्पण।

पडेर में अटल प्रगति पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास साथ ही पानी की नई पाइप लाइन के कार्य का लोकार्पण।वही रोपा ग्राम में अटल प्रगति पथ निर्माण कार्य एवं नई पाइपलाइन का शिलान्यास पंडेर में ही किया गया वही पडेर में मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की ओर से पर्याप्त जल सप्लाई हेतु पानी की टंकी की घोषणा की गई।क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहें।
