बिजोलिया – शुभम । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार द्वारा हाजी सत्तार फौजदार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का बिजोलिया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाजी सत्तार फौजदार का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने और अल्पसंख्यक समाज के बीच कांग्रेस की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी चर्चा की गई।
स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अंकित तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष अनिल राव, सेवादल जिला महासचिव रणजीत सिंह कानावत, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश खटीक, जिला सचिव विशाल तिवारी, मुकेश पेंटर, बंटी भाई, महेंद्र सिंह, शाहिद करी सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
