सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के चांदगढ़ गांव के पास बनास नदी किनारे खेत पर बने बाड़े में बंधी भेड़ों पर रविवार अल सुबह किसी अज्ञात जानवर ने हमला कर दिया, इस हमले में 17 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, वही एक भेड़ घायल हो गई , सूचना पर बड़लियास थाना पुलिस व डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंची । प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदगढ़ गांव में बनास नदी किनारे जगदीश धोबी के खेत पर आकोला निवासी नारायण गुर्जर अपनी भेड़ों को बाड़े में बांध रखी थी, आज रविवार अल सुबह करीब 4 बजे अचानक भेड़ों की आवाज पर सुनकर परिवार जाग गया, और भेड़ों को देखा तो भेड़ें जाली को तोड़कर बाहर आ गया ।

वही कुछ भेड़ें एक दूसरे के ऊपर पड़ी हुई थी, जिसकी सार-संभाल ली तो देखा तो कुछ भेड़ों के शरीर पर घाव के निशान मिले, जिसके चलते लोगों को किसी जंगली जानवर के होने की आशंका जाहिर की । इस हादसे में 17 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि एक भेड़ घायल हो गई, सूचना पर बड़लियास थाना दीवान सावल दान मौके पर पहुंचे, वहीं डॉक्टर की टीम भी मौके पर पहुंची । गत दिनों क्षेत्र के भवानीपुरा गांव में पैंथर होने की संभावना थी, तो लोगों को अंदेशा है कि कहीं पैंथर ने तो भेड़ों को अपना शिकार नहीं बनाया । डॉक्टर की टीम पोस्टमार्टम करने के बाद ही भेड़ों की मौत का पता चल पाएगा । एक साथ इतनी 17 भेड़ों की मौत के बाद भेड़ मालिक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया और उनको काफी नुकसान होगा ।।
