BHILWARA

बूंदी में हुए सड़क हादसे में एक की मौत:खेत से काम कर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर


बूंदी में शुक्रवार की रात को दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे हुए। एक हादसे युवक की मौत हो गई। दोनों हादसों के बाद घायलों को गंभीर हालत में कोटा एमबीएस अस्पताल लाया गया।

पहला हादसा

पहला हादसा बूंदी जिले के रघुनाथपुरा इलाके में हुआ। जहां पन्नालाल नाम का युवक खेत पर काम करने गया था। लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पन्नालाल को पहले कापरेन अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे कोटा एमबीएस रेफर कर दिया।



परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। कापरेन थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा हादसा

दूसरा हादसा बूंदी के बासनी इलाके में हुआ। यहां राजेश कुमार मीणा नाम का युवक शराब के नशे में बाइक से घर लौट रहा था। तभी उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से भिड़ गई। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस से बूंदी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे कोटा एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!