खेलों से बढ़ता है आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती पूर्व जिला प्रमुख धाकड़
लटाला में 70 वी 11 वर्षीय छात्र छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
असलम रंगरेज
काछोला 15 सितम्बर – खेल बच्चों के समग्र विकास का अहम आधार है उन्होंने बच्चों को मोबाइल के बढ़ते उपयोग से दूर रहने और अधिक समय मैदान में बिताने का संदेश दिया यह बात क्षेत्र लटाला में 70 वी मांडलगढ़ वृत स्तरीय 11 वर्षीय छात्र छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ ने कही उन्होंने कहा कि खेल में ईमानदारी और अनुशासन होना जरूरी है और कहा कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू है,अगर कोई टीम हारी है तो मनोबल ना गिराए हौंसला रखे और जितने वाले ज्यादा उत्साहित ना हो और लगातार अभ्यास करे, खिलाड़ियों को जीवन में हार नहीं मानने और संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया।समारोह की अध्यक्षता सरथला प्रशासक ब्रह्मा लाल कंजर ने की। समाजसेवी डॉ एन के सोनी ने बच्चों को कहा कि खेल हमें उन्नति की और ले जाता है,खेल से खिलाड़ियों में धैर्य,संयम, टीम भावना और सौहार्द सिखाता है और खेल में निर्णय लेने कि क्षमता का विकास होता है,जीते हुए खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर अपने गांव और तहसील जिले का नाम रोशन करे।समारोह पूर्व जिला प्रमुख इंजी कन्हैया लाल धाकड़ के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिविशिष्ट अतिथि एन के सोनी, विशिष्ट अतिथि एसएमसी अध्यक्ष मिश्री लाल वैष्णव, पूर्व सीआर मनीष मेघवंशी, राजेंद्र कुमार रैगर, रामजस जाट,सत्यनारायण साल्वी,जीएसएस अध्यक्ष सांवता गुर्जर,मोनू धाकड़,कालू लाल, पप्पू लाल, नीलेश मंत्री, शंकर गुर्जर सहित ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत राजमल रेगर,विमलेश वैष्णव,मिश्री दास वैष्णव ने किया।संस्था प्रधान राजमल रैगर ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य तकनीकी सलाहकार अरुण शर्मा ने बताया कि छात्र वर्ग कबड्डी में रलायता, द्वितीय सारण का खेड़ा, छात्रा वर्ग में लटाला, द्वितीय हरजसपुरा, खो खो छात्र वर्ग में हरपुरा , छात्रा वर्ग में गणेशपुरा, छात्र वर्ग में जिम्नास्टिक में लटाला प्रथम, धामनिया द्वितीय, छात्रा वर्ग में धामनिया प्रथम, लटाला द्वितीय, 50मीटर दौड़ में गणेशपुरा प्रथम , लटाला द्वितीय , लंबी कूद छात्रा वर्ग में लटाला प्रथम, छात्र वर्ग में सरथला, रिले दौड़ में हरपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद, निबंध, एकाभिनय, विचित्र वेशभूषा, समूहगान, सुगम संगीत में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय को मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख धाकड़ ने शिल्ड ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।सभी विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार, मोमेंटो वितरण किया गया।
सभी अतिथियों का स्वागत स्वागत शंकर लाल धाकड़, प्रभु लाल,बंशी लाल धाकड़, नारायण लाल, राजू लाल, सुनिल, गोपाल, पप्पू लाल,विमलेश वैष्णव सहित ग्रामवासियों ने स्वागत अभिनंदन किया।
