सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के बनकाखेड़ा गांव स्थित प्रसिद्ध धाम मोचडिया के मंड देवनारायण मंदिर से आटोली श्याम बगला की झोपड़ियां तक देवनारायण भगवान के झंडे के साथ भव्य वाहन रैली निकाली गई । ग्रामीण सांवर अहीर ने बताया कि भादवी छठ के मौके पर बुधवार को भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बुधवार सुबह 11:15 बजे को मोचडिया का मंड देवनारायण भगवान मंदिर से परिक्रमा कर देवनारायण भगवान के झंडा के साथ विशाल वाहन रैली डीजे व ढोल नगाड़े के साथ प्रारंभ हुई, वाहन रैली में दोपहिया वाहन, कार, ट्रैक्टर व ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल थे । वाहन रैली देवनारायण मंदिर से होते हुए मुख्य गेट नेशनल हाईवे, ढ़ेलाणा, सवाईपुर, कोटड़ी चौराया, कुड़ी चौराया, नयागांव, बिगोद होते नदराय के पास बगला की झोपड़ियां गांव में पहुंची, जहां ग्रामीणों ने देवनारायण भगवान के झंडे व वाहन रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, इसके बाद आटोली श्याम देवनारायण मंदिर पर पहुंचे, जहां देवनारायण भगवान का झंडा चढ़ाया गया ।।
