BHILWARA

गोवटा माताजी में बड़ा हादसा: दुकान में सिलेंडर फटने से 10 दुकानों में लगी आग, मचा हड़कंप

मांडलगढ़। जावेद अख़्तर ख़ान ।

गोवटा माताजी क्षेत्र में अभी देर शाम बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते आसपास की करीब 8 से 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक दुकान में दीपक जलाकर दुकानदार घर चला गया था। दीपक से निकली लौ के कारण गैस सिलेंडर में आग लग गई और जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। आसपास की दुकानों में आग तेजी से फैल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

[metaslider id=”6401″]

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और व्यापारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। वहीं प्रशासन और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

[metaslider id=”6448″]

फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आग के कारणों और नुकसान का पूरा आकलन रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

क्

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!