Bhilwara News

सवाईपुर के हॉकी खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जीता रजत पदक, सवाईपुर पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- 70वीं राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीतने वाले सवाईपुर के छह होनहार खिलाड़ियों का गृह क्षेत्र पहुँचने पर खेल प्रेमियों और सीनियर खिलाड़ियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । कोच राधेश्याम जाट ने बताया कि जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सवाईपुर के छह खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ था । इन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले की टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और टीम को रजत पदक दिलाया । जिसमें 17 वर्ष वर्ग में रोहिन श्रोत्रिय, आर्यन पुरोहित, प्रधान जाट व विजय चमार और 19 वर्ष वर्ग में अनिल सैन व भावेश हरीजन का चयन हुआ था । रजत पदक जीतकर सवाईपुर लौटने पर सभी खिलाड़ियों का मेजर ध्यानचंद हॉकी खेल मैदान में उत्साहवर्धन और स्वागत किया गया । इस गौरवमयी क्षण के दौरान क्षेत्र के कई सीनियर खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिनमें मनोज गवारिया, गोविंद गाड़री, कान सिंह, हीरालाल, अंकित चौधरी, सुनील जाट और शिवराज जाट शामिल हैं । सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!