Bhilwara News

बनकाखेड़ा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर योगाभ्यास, जागरूकता अभियान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बनकाखेड़ा गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं राजकीय आयुर्वेद में शनिवार को औषधालय विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों एवं विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया गया । औषधालय में आयोजित विशेष मानसिक स्वास्थ्य शिविर में डॉ. मुकेश वैष्णव ने उपस्थित ग्रामीणों व रोगियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया । डॉ. मुकेश वैष्णव ने बताया कि इस वर्ष 10 अक्टूबर 2026 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम “जीने के अनुभवों को सुना जाए: सच्ची आवाज़ें, सच्चा बदलाव” रखी गई है । उन्होंने स्पष्ट किया कि इस थीम का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ चुके लोगों की आवाज़ और उनके अनुभवों को सुनना तथा मानसिक स्वास्थ्य नीतियों और सेवाओं को बेहतर बनाना है । इसके साथ ही उन्होंने आधुनिक जीवनशैली में उत्पन्न तनाव, चिंता और अनिद्रा जैसी समस्याओं के समाधान हेतु आयुर्वेद की उपयोगिता बताई । उन्होंने औषधालय में उपलब्ध आयुर्वेदिक औषधियों जैसे ब्राह्मी वटी, अश्वगंधा आदि के मानसिक संतुलन, स्मरण शक्ति और मस्तिष्क को पोषण देने में पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी देते हुए परामर्श सेवाएं प्रदान कीं । कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह योग प्रशिक्षक प्रकाश सुथार के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास सत्र का आयोजन हुआ । योगाभ्यास के दौरान योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योग, ध्यान और प्राणायाम के अभ्यास से मानसिक विकारों को दूर कर मानसिक संतुलन प्राप्त किया जा सकता है । इसके पश्चात उन्होंने पेंपलेट वितरण कर प्रचार-प्रसार किया तथा आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु ऑनलाइन शपथ दिलवाई । इस आयोजन को सफल बनाने में सीएचओ देवेंद्र सिंह, नर्स लाड कुमारी आचार्य, परिचारक शांता देवी, एएनएम आशा धोबी, कृषि अधिकारी भूरी मीणा तथा स्थानीय आशा सहयोगिनियों का सराहनीय सहयोग रहा । शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर लाभ उठाया ।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!