BHILWARA

अध्यात्म के पथ पर बढ़े कदम: मुमुक्षु ऊर्जा जी कांठेड़ का लाडनूं प्रवेश पूर्व मंगल भावना समारोह संपन्न


आसींद। स्थानीय तेरापंथ भवन में आध्यात्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के बीच मुमुक्षु सुश्री ऊर्जा जी कांठेड़ का मंगल भावना समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ऊर्जा जी द्वारा पारमार्थिक शिक्षण संस्था, लाडनूं में प्रवेश की अनुमति प्राप्त करने के उपलक्ष्य में रखा गया था।
संयम पथ की ओर प्रस्थान
स्वर्गीय नौरतमल जी कांठेड़ परिवार की सुपुत्री एवं तेरापंथ युवक परिषद, आसींद के मंत्री गौरव जी कांठेड़ की बहन ऊर्जा जी को आचार्य श्री महाश्रमण जी की महती कृपा से पारमार्थिक शिक्षण संस्था में प्रवेश की अनुमति प्राप्त हुई है।

इस उपलब्धि पर संपूर्ण समाज में हर्ष की लहर है। मुमुक्षु ऊर्जा जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अपने भाव व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार समाज और परिवार ने उनके इस निर्णय का स्वागत किया है, वह प्रेरणादायी है। उन्होंने श्रावक समाज को भी संयम मार्ग पर चलने वालो का सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। स्थानीय श्रावक-श्राविकाओं एवं युवक परिषद के सदस्यों ने प्रेरणादायी सांस्कृतिक प्रस्तुति, गीतों और भजनों के माध्यम से मुमुक्षु के प्रति अपनी मंगल भावनाएं प्रेषित कीं। 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने ऊर्जा जी के इस कदम को समाज के लिए गौरव का विषय बताया और उनके उज्ज्वल आध्यात्मिक भविष्य की कामना की। तेरापंथ युवक परिषद, आसींद ने मुमुक्षु ऊर्जा जी के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके इस पवित्र पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ने की कामना की है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!