BHILWARA

बाकरा-खजूरी सड़क पर 11 हजार केवी लाइन के पोल खतरे में –सड़क के उपर झूलते तार ,हादसे का इंतजार कर रहा विभाग!


शक्करगढ़

क्षेत्र में लगातार 6 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन तो प्रभावित किया ही है, साथ ही अब जानमाल के लिए खतरा भी बढ़ गया है। बाकरा से खजूरी सड़क पर बाकरा गांव से निकलते ही पुलिया के पास लगे विद्युत विभाग के 11 हजार केवी लाइन के पोल हादसे को न्योता दे रहे हैं। सड़क के दोनो साइड के पोल झुक जाने से 11 केवी के तार सड़क पर झूल रहे हे बारिश का पानी पोल की नींव को खोखला कर चुका है, जिससे पोल झुक गए हैं और कभी भी गिर सकते हैं।

ग्रामीणों की चिंता बढ़ी
ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते इन पोलों को दुरुस्त नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। लगातार बिजली आपूर्ति भी बाधित हो रही है। राहगीरों और वाहन चालकों को डर सता रहा है कि पोल गिरने से करंट फैल सकता है।

विभाग हादसे के बाद ही जागता है!
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के अधिकारी समय पर निरीक्षण नहीं करते। बड़े अधिकारियों के निरीक्षण नहीं होने से फील्ड स्टाफ भी लापरवाह बना हुआ है। हर बार हादसा होने के बाद ही विभाग जागता है, तब तक नुकसान हो चुका होता है।

तत्काल कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्युत विभाग तुरंत मौके पर टीम भेजकर झुके हुए पोलों को सीधा करे, नींव को मजबूत करे और संभावित खतरे को टाले। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!